फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ten percent women polling stations to built in every constituency of Odisha

Odisha: ऐसे बढ़ेगा मतदान प्रतिशत, चुनाव आयोग लाया ‘मॉडल पोलिंग स्टेशन’ वाला फॉर्मूला

Wed, 13 Mar 2024 05:20 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 13 Mar 2024 05:20 PM IST
सार

ओडिशा में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग मॉडल पोलिंग स्टेशन वाले फॉर्मूले पर काम हो रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में 10 प्रतिशत महिला मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
ten percent women polling stations to built in every constituency of Odisha
Nagaland Voting - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए ओडिशा के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 प्रतिशत महिला मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। ये फैसला चुनाव आयोग द्वारा लिया गया है। दरअसल चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को एक वर्चुअल मीटिंग की गई। इस मीटिंग में ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी निकुंज बुहारी ढल ने सभी कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ऐसे मॉडल मदान केन्द्र स्थापित किए जाएं जिनके प्रबंधन की जिम्मेदारी महिलाओं की होगी। निकुंज बिहारी ढल ने कहा कि 10 फीसदी बूथों का प्रबंधन महिलाओं द्वारा किया जाएगा। मॉडल मतदान केन्द्रों में पुलिस और सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इन मतदान केन्द्रों के प्रबंधन की जिम्मेदारी महिलाओं की ही होगी। इनमें बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिसके लिए सीईओ ऑफिस द्वारा  प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए 25-25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। ये राशि इन मतदान केन्द्रों को आकर्षक और सुंदर बनाने में खर्च की जाएगी। इससे ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान निकुंज बिहारी ढल ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि मतदान केन्द्र साफ सुधरे होने चाहिए। इसके अलावा मतदाताओं के स्वागत के लिए मॉडल मतदान केन्द्रों पर आकर्षक स्वागत द्वार, शुभंकर, कालीन, सेल्फी जोन, बच्चों के लिए खेलने की जगह और मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सियां की व्यवस्था भी होगी।
 

मॉडल मतदान केन्द्रों में ये सुविधाएं

ten percent women polling stations to built in every constituency of Odisha
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
मतदान केन्द्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, पंखे, कूलर जैसी सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं के लिए अलग और पुरुषों के लिए अलग शौचालय की सुविधा होगी। दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं होंगी। मॉडल मतदान केन्द्रों में मेडिकल किट, ओआरएस, प्रथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था होगी। 

 

ऐसे बढ़ेगा वोटिंग प्रतिशत

ten percent women polling stations to built in every constituency of Odisha
At the last moment of voting, the employees raised the issue of old pension
बैठक के दौरान निकुंज बिहारी ढल ने कहा कि आगामी चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी परिवारों को वोटर गाइड पॉकेटबुक भी वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed