फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 percent of india population above 60 accounts for 50 percent of covid death

कोरोना से हुई कुल मौतों में 50 फीसदी मरीजों की उम्र 60 के पार

Wed, 03 Jun 2020 11:59 AM IST
Tanuja Yadav न्यू़ज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यू़ज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 03 Jun 2020 11:59 AM IST
सार

  • कोरोना से हुई कुल मौतों में 50 फीसदी मरीजों की उम्र 60 के पार
  • 38 फीसदी लोग ऐसे जिनकी उम्र 60-74 साल के बीच है
  • दो फीसदी मरीज ऐसे हैं जिनकी उम्र 70 साल के ऊपर है

विज्ञापन
10 percent of india population above 60 accounts for 50 percent of covid death
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : जी पाल

विस्तार

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 से होने वाली मौतों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। मरने वालों में 50 फीसदी लोग बुजुर्ग हैं। इसमें 73 फीसदी ऐसे बुजुर्ग हैं जो पहले से ही अस्वस्थ थे।

विज्ञापन


कोरोना से मरने वालों मरीजों में 38 फीसदी लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 60-74 के बीच है और ये लोग कुल जनसंख्या का आठ फीसदी है। वहीं, कोरोना से मरने वाले मरीजों में 12 फीसदी लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 74 है।  
विज्ञापन


कोविड-19 से होने वाली इन मौतों का आंकड़ा केंद्र सरकार ने जारी किया है। देश में अबतक कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 5,598 पहुंच गया है और कुल संक्रमित मामलों की संख्या दो लाख के पार चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के कोरोना प्रभावित देशों की सूची में सातवें नंबर पर आने को लेकर सवाल पूछे जाने पर स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना मरीजों की संख्या को कुल जनसंख्या से अलग हटाकर नहीं देखा जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि हमारे देश में कोरोना से मृत्युदर 2.82 फीसदी है जो दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले काफी कम है। वैश्विक नजरिए से देखा जाए तो दुनिया में कोरोना की मृत्युदर 6.13 फीसदी है। लव अग्रवाल ने कहा कि देश में मृत्युदर इसलिए कम है क्योंकि समय पर संक्रमित मामलों की पहचान की गई और उनका अच्छी सुविधाओं के साथ इलाज किया गया।


लव अग्रवाल ने बताया कि देश में एक लाख लोगों पर कोविड-19 की मृत्युदर 0.41 फीसदी है और यही मृत्युदर विश्व में 4.9 फीसदी है। सरकार कोविड-19 से होने वाली मौतों के आंकड़ों में कोई ढील नहीं दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed