{"_id":"59c689ec4f1c1be4738b6398","slug":"10-key-points-how-sushma-swaraj-slam-pakistan-in-un","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने एम्स-IIT बनाए और PAK ने जेहादी पैदा किए, जानिए सुषमा के भाषण की 10 बड़ी बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत ने एम्स-IIT बनाए और PAK ने जेहादी पैदा किए, जानिए सुषमा के भाषण की 10 बड़ी बातें
amarujala.com-Presented by: विकास कुमार
Updated Sat, 23 Sep 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
UN
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र महासभा में शनिवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान की एक बार फिर दुनिया के सामने पोल खोलकर रख दी। उन्होंने न केवल पाकिस्तान को एक्सपोज किया बल्कि पाक प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के आरोपों का भी करारा जवाब दिया। आइए जानते हैं कि सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को कैसे लताड़ा-
1. सुषमा ने कहा कि हम गरीबी से लड़ रहे हैं लेकिन हमारा पड़ोसी देश हमसे लड़ रहा है। अब्बासी जब बोल रहे थे तब लोग कह रहे थे, देखो, बोल कौन रहा है।
2. सुषमा ने पाक के सियासतदानों से सवाल किया कि भारत और पाक साथ-साथ आजाद हुए। लेकिन आज भारत की पहचान आईटी शक्ति के रूप में है लेकिन पाक की पहचान दहशतगर्त देश के रूप में है।
3. 70 सालों में भारत की हर सरकार ने विकास को आगे बढ़ाया। हमने आईआईटी, एम्स, इसरो आदि बनाए आपने हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकवादी संगठन बनाए।
4. हमने वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर पैदा किया लेकिन आपने दहशतगर्द और आतंकी पैदा किए।
5. सुषमा ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि उसे आतंकियों के लिए खर्च किए जाने वाले पैसे को आवाम और मुल्क की तरक्की के लिए खर्च करना चाहिए।
6. सुषमा स्वराज ने शिमला समझौता और लाहौर घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि हर मामले को द्विपक्षीय सुलझाने की बात हुई थी, लेकिन पाकिस्तान ने हमेशा इसका उल्लंघन किया।
विज्ञापन
7. हैवानियत की हदें पार कर सैकड़ों मासूमों को मौत के घाट उतारने वाला आज यहां (यूएन में) खड़ा होकर हमे मानवता सिखा रहा है।
8. सुषमा स्वराज ने कहा कि सिर्फ भारत नहीं अफगानिस्तान और बांग्लादेश भी पाकिस्तान की वजह से आतंकवाद से जूझ रहे हैं।
9. विदेश मंत्री ने कहा कि आतंकवाद पर कार्य करने की कसमें सिर्फ एक रश्म बन गई है, जिसे संकल्प लेने के बाद भूल जाते हैं और कई देश अपने-अपने रूचि से निर्णय लेते हैं।
10. सुषमा ने कहा कि इसकी एक ही वजह थी कि पाकिस्तान से मिलने वाली आतंकवाद की चुनौतियों के बावजूद भारत में आने वाली विभिन्न दलों की सरकारों ने विकास किया।