फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 facts about rajiv gandhi's life

'महात्मा गांधी के चरणों में राजीव गांधी ने चढ़ाए फूल, अगले दिन गोडसे ने कर दी थी हत्या'

Sun, 21 May 2017 01:18 PM IST
amarujala.com- presented by: अकरम
amarujala.com- presented by: अकरम Updated Sun, 21 May 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
10 facts about rajiv gandhi's life
राजीव गांधी - फोटो : FILE PHOTO
आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि है। जहाज उड़ाने के शौकीन राजीव गांधी एक अरसे तक राजनीति से दूर थे, लेकिन भाई संजय गांधी की मौत के बाद मां इंदिरा गांधी के कहने पर राजनीति में आए थे। एक नजर राजीव गांधी की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातों पर।
विज्ञापन


1- कहा जाता है कि राजीव गांधी ने महात्मा गांधी के चरणों में 29 जनवरी 1948 को फूल चढ़ाए थे। इस पर राजीव को बताया गया कि चरणों में फूल  सिर्फ मृत व्यक्ति के ही चढ़ाए जाते हैं। आश्चर्यजनक रुप से महात्मा गांधी की अगले दिन यानी 30 जनवरी को नाथुराम गोडसे ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


2- राजवी गांधी फ्लाइंग क्लब के मेम्बर थे। यहां उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग ली थी।

3- राजीव 1970 में एयर इंडिया से जुड़े और 1980 में राजनीति में आने से पहले तक वह यहां काम करते रहे।

4- राजीव जब लंदन में कैम्ब्रिज में पढ़े रहे थे, इसी दौरान उन्होंने सोनिया गांधी को पहले बार एक ग्रीक रेस्टोरेंट में देखा था और उनको पहली नजर का प्यार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5- राजीव गांधी आज तक भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं। वह सिर्फ 40 साल की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बन गए थे।

6- कांग्रेस ने पहली बार राजीव गांधी के नेतृत्व में लोकसभा की 542 सीटों में से 411 सीटें जीती थीं।

7- राजीव को कम्प्यूटर और गैजेट्स काफी पसंद थे। 

8- भ्रष्टाचार के खिलाफ राजीव गांधी की लड़ाई की वजह से उन्हें मिस्टर क्लीन भी कहा जाता था।

9- राजीव गांधी 1991 में श्रीपेरम्बदूर में बिना निर्धारित कार्यक्रम के इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंच गए थे।

10- माल्यार्पण समारोह के दौरान राजीन गांधी की श्रीलंका के अलगाववादी संगठन एलटीटीई  ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed