{"_id":"573c7e514f1c1bd51aac6ff9","slug":"10-dead-in-landslides-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में भूस्खलन से एक ही परिवार के पांच लोगों समेत 10 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम में भूस्खलन से एक ही परिवार के पांच लोगों समेत 10 की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 18 May 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के करीमगंज और हैलाकांडी जिलों में हुए भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के पांच लोगों समेत 10 लोगों की मौत की खबर है। करीमगंज के सोनाचिर्रा में भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक तीन दिन से जारी मुसलाधार बारिश के कारण मंगलवार की रात चट्टान युक्त मलबा एक घर पर गिर पड़ा। पहाड़ी किनारे स्थित इस घर में दंपति समेत उनकी बेटी और दो बेटे सो रहे थे और पांचों की मौत हो गई। इसी तरह हैलाकांडी जिले में भूस्खलन की दो घटनाएं हुईं।
विज्ञापन
पहली घटना बिलाइपुर में हुई जिसमें चार व्यक्तियों की मौत हुई, जबकि रामचांदी इलाके में हुए भूस्खलन में छह वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मलबा दो घरों पर गिरा जहां लोग सो रहे थे। एनडीआरएफ और पुलिसकर्मी राहत और बचाव अभियान में लगे हुए हैं।
विज्ञापन