फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 April 2026 Major Events

आज के दिन: राज्यसभा सदस्य बनेंगे नीतीश कुमार, इस्लामाबाद में बातचीत के लिए बैठेंगे अमेरिका और ईरान

Fri, 10 Apr 2026 04:02 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 10 Apr 2026 04:02 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार,10 अप्रैल। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
 

विज्ञापन
10 April 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 10 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा की सदस्यता लेंगे। इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होगी। 

विज्ञापन

नीतीश कुमार राज्यसभा की सदस्यता लेंगे
दो दशक तक बिहार की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा की सदस्यता लेंगे। पटना एयरपोर्ट पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि 10 अप्रैल को दोपहर सवा 12 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सांसद के रूप में शपथ सदन में होगी। खास बात यह है कि 10 अप्रैल को बिहार से केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही शपथ लेंगे। इनके अलावा बिहार से निर्वाचित हुए नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार खरमास बाद शपथ लेंगे। चर्चा है कि 16 अप्रैल को यह चारों नेता शपथ लेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश सचिव विक्रम मिस्री का अमेरिका दौरा
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8 से 10 अप्रैल 2026 तक वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। विक्रम मिस्री ने अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के दौरान कई उच्चस्तरीय बैठकें की। दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा और जरूरी तकनीक के मामले में बातचीत बढ़ाई है। इसके साथ ही व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचने वाली पहल पर भी चर्चा की गई। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता
अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को  इस्लामाबाद में वार्ता होगी। इसमें युद्ध विराम को आगे बढ़ाने या संघर्ष को पूरी तरह रुकवाने पर चर्चा होनी है। ईरान और अमेरिका के बीच बीते एक महीने से ज्यादा समय से जारी युद्ध कुछ दिन के लिए टल गया है। दोनों देशों के बीच हुए इस युद्ध विराम में पाकिस्तान, तुर्किये और मिस्र ने भी भूमिका निभाई है। अब आगे के समझौते के लिए ईरान और अमेरिका इस्लामाबाद में मिलेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

पश्चिम बंगाल में भाजपा का घोषणा पत्र
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र आज जारी कर सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता में इसे जारी करेंगे। भाजपा के इस संकल्प पत्र में कई बड़े वादे शामिल किए जा सकते हैं। पार्टी महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक मदद देने की योजना का भी एलान कर सकती है।  इसके अलावा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज की भी घोषणा की जा सकती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद मामले पर सुनवाई
मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 10 अप्रैल को सुनवाई होगी। हिंदू पक्ष ने शाही ईदगाह मस्जिद ढांचा हटाकर भूमि का कब्जा देने और वहां मंदिर बहाल करने के लिए 18 वाद दाखिल किए हैं।

आयुष मंत्रालय का विश्व होम्योपैथी दिवस पर कार्यक्रम
आयुष मंत्रालय 10 अप्रैल को विज्ञान भवन में विश्व होम्योपैथी दिवस-2026 मनाएगा।  इस अवसर पर दो-दिन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रमुख नीति निर्माता, शोधकर्ता, चिकित्सक और प्रतिनिधि एक साथ आकर सतत स्वास्थ्य प्रणालियों के निर्माण में होम्योपैथी की उभरती भूमिका पर बात करेंगे। इसका विषय “सतत स्वास्थ्य के लिए होम्योपैथी” है। 

आईपीएल में बेंगलुरु-राजस्थान के बीच मुकाबला
आईपीएल में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम के 7:30 बजे गुवाहाटी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमें अब तक अजेय हैं। राजस्थान अपने तीनों मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। वहीं, बंगलूरू अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर चार अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed