{"_id":"577580aa4f1c1b576179c148","slug":"10-000-people-to-take-part-in-narendra-modi-s-reception-in-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका में मोदी का होगा जोरदार स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दक्षिण अफ्रीका में मोदी का होगा जोरदार स्वागत
एजेंसी/ जोहानिसबर्ग
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
दस हजार से ज्यादा लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर होंगे और इस दौरान वहां करीब दस हजार लोग उनका स्वागत करेंगे। मोदी के सम्मान में दक्षिण अफ्रीका के ग्रैमी अवार्ड सेे सम्मानित बांसुरीवादक वाउटर केलरमैन प्रस्तुति देंगे तो जुलू और भारतीय नृत्य का संगम भी 8 जुलाई को देखने को मिलेगा और योग का कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका वैलकम्स मोदी कमेटी के चेयरमैन रमन धवन के मुताबिक, मोदी का यह दौरा काफी खास है। इतनी संख्या में यहां लोगों को भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित करने का शायद यह पहला मौका होगा। दो हफ्ते पहले लांच पोर्टल में अब तक दस हजार से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। इससे पता चलता है कि मोदी को लेकर लोगों में किस स्तर का उत्साह है।
विज्ञापन
कार्यक्रम संयोजक और अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दक्षिण अमेरिकी भारतीय कोरियोग्राफर जयेस्पेरी मूपेन के मुताबिक, भारत और दक्षिण अफ्रीका के संबंध इतिहास और संस्कृति के लिहाज से काफी मधुर हैं।
विज्ञापन
8 जुलाई को मोदी की अगवानी में होने वाले कार्यक्रम के संयोजन का जिम्मा मूपेन के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कथक और भरतनाट्यम को पारंपरिक दक्षिण अफ्रीकी धुनों पर प्रस्तुत किया जाएगा। इससे दो समृद्ध संस्कृतियों के मिलन की अनूठी मिसाल पेश की जा सकेगी।
Published By Rahul Sankrityayan