{"_id":"64ff03a3f228ebd1ff0261b8","slug":"1-person-killed-8-injured-in-clash-between-2-groups-in-satara-over-social-media-post-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satara Clash: सतारा में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समूहों के बीच झड़प; एक की मौत, आठ घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Satara Clash: सतारा में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समूहों के बीच झड़प; एक की मौत, आठ घायल
Mon, 11 Sep 2023 05:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 11 Sep 2023 05:40 PM IST
सार
जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, घटना में कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात खटाओ तहसील के पुसेसावली गांव में हुई, जिससे दोनों समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन को एहतियात के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित करनी पड़ीं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, घटना में कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सतारा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात से आठ अन्य घायल हो गए हैं। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक समुदाय के कुछ युवाओं द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट के कारण दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति अब नियंत्रण में है। एहतियाती कदम के तौर पर हमने जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं और हम जनता से किसी भी अफवाह पर भरोसा नहीं करने का आग्रह करते हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन