फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1 May 2026 Major Events

आज के दिन: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ओडिशा दौरा, आईपीएल में राजस्थान-दिल्ली के बीच मुकाबला

Fri, 01 May 2026 06:00 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 01 May 2026 06:00 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 1 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
1 May 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 1 मई 2026 को वैशाख मास की पूर्णिमा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का ओडिशा दौरा है। आईपीएल में राजस्थान- दिल्ली के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति का शिमला दौरा 
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला के दौरे पर हैं। इस दौरान राष्ट्रपति शुक्रवार को सेना प्रशिक्षण कमान का दौरा कर सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लद्दाख  दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लद्दाख दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन वह बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही 1 से 14 मई तक लद्दाख में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

कृषि मंत्री शिवराज सिंह का ओडिशा दौरा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह रायगड़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV का शुभारंभ करेंगे। इसमें 1,701.84 किलोमीटर लंबाई की 827 सड़क परियोजनाओं को 1,698.04 करोड़ रुपये की लागत से आगे बढ़ाया जाएगा। इस पहल से 898 बसावटों को पहली बार बारहमासी सड़क संपर्क मिलगा। इस कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी उपस्थित रहेंगे।

भारतीय एयरलाइंस दोहा से फिर शुरू करेंगी उड़ानें
भारत की प्रमुख एयरलाइंस शुक्रवार को दोहा के हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान फिर से बहाल करने की तैयारी में हैं। 28 फरवरी को अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच शुरू हुए सैन्य संघर्ष के ठीक दो महीने बाद यह सेवाएं फिर शुरू हो रही हैं। भारत की तीन प्रमुख एयरलाइंस एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की ओर से उड़ानें शुरू करने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह को पेश होने का आदेश
मानसा के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजिंदर सिंह नागपाल की अदालत ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को एक मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं। मानसा के पूर्व विधायक नजर सिंह मानशाहिया द्वारा सीएम मान के खिलाफ मामला दायर किया गया था। आरोप है कि जुलाई 2019 में पार्टी छोड़ने के बाद संगरूर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिसके चलते मामला अदालत में पहुंचा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आखिरी दिन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित 10वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आज आखिरी दिन है। इस का मकसद सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों में बेहतर नवाचार करना था। इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव की उपस्थिति में हुआ।

आईपीएल में राजस्थान-दिल्ली के बीच मुकाबला
आईपीएल में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से जयपुर में शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed