फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1 killed, 14 injured in clashes during Ganesh idol immersion processions in Odisha

Odisha: ओडिशा में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान झड़प में एक की मौत, 14 घायल; करंट लगने से 3 अन्य युवक जख्मी

Mon, 01 Sep 2025 07:05 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 01 Sep 2025 07:05 PM IST
सार

ओडिशा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन अलग-अलग घटनाओं में एक शख्स की मौत और 14 लोग घायल हो गए हैं। वहीं करंट लगने से तीन युवक जख्मी हैं, जबकि एक महिला नदी में बह गई है।

विज्ञापन
1 killed, 14 injured in clashes during Ganesh idol immersion processions in Odisha
गणेश प्रतिमा विसर्जन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान झड़प की अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 14 घायल हो गए। जुलूस में डीजे वाहन पर चढ़ते समय करंट लगने से तीन अन्य युवक घायल हुए, जबकि प्रतिमा विसर्जन बाद नदी में नहाते समय महिला बह गई। नयागढ़ जिले में रविवार रात प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान संगीत बजाने को दो समूहों में हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 10 घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान हरिहर स्वैन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Dhankhar House Shift: पूर्व उपराष्ट्रपति VP एन्क्लेव खाली कर फार्महाउस में शिफ्ट, छतरपुर में है धनखड़ का आवास
विज्ञापन


लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरिहर स्वैन की उस समय हत्या कर दी गई जब वह अपने बेटे को हमलावरों से बचाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह घटना फतेहगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के करदापल्ली गांव में पथापुर और करदापल्ली क्षेत्रों के लोगों के बीच जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद हुई। लोगों ने भापुर बाजार में प्रदर्शन कर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।मामले में अधिकारी ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नयागढ़ की पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'हमने स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है और चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी दुश्मनी को लेकर दो समूहों के बीच झड़प
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रविवार रात भुवनेश्वर के पत्रापाड़ा में प्रतिमा विसर्जन जुलूस में पुरानी रंजिश को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को एम्स-भुवनेश्वर और कैपिटल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।


करंट लगने से तीन अन्य युवक जख्मी
इस बीच पुलिस ने बताया कि पुरी जिले के कोणार्क में विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे वाहन पर चढ़ते समय तार की चपेट में आने से तीन युवक घायल हो गए। गंभीर हालत में एक घायल को भुवनेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे राज्य की राजधानी भुवनेश्वर के एक चिकित्सा संस्थान में स्थानांतरित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Jammu Floods: बाढ़ से नुकसान का आकलन करेगी केंद्रीय सर्वेक्षण टीम, क्यों फट रहे बादल? AI से पता लगाएंगे जानकार

प्रतिमा विसर्जन बाद स्नान करते समय महिला नदी में बही
इसके अलावा सोमवार सुबह कटक जिले के बांकी इलाके के खुदुरुकुनी में प्रतिमा विसर्जन बाद स्नान करते समय महिला महानदी में बह गई। दमकलकर्मियों ने उसको बचाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed