फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1 kg fruit and vegetables in 1 rupee

ये सब्जीवाला आपको 1 रुपये में देगा 1 किलो फल और सब्जी

Wed, 01 Mar 2017 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Mar 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 kg fruit and vegetables in 1 rupee

सब्जियों के थोक व्यापारी परेश पटेल और हैल्पिंग हैंड नाम का एनजीओ अब एक रुपये में फल और सब्जियां देने की तैयारी में है। इसके लिए 28 फरवरी को अहमदाबाद के खानपुर राइफल क्लब ग्रांउड में एक कैंप लगने जा रहा है।

विज्ञापन


पटेल की जमालपुर एपीएमसी बजार में सब्जियों की दुकान है। पटेल कहते हैं कि मौजूदा दिनों में हरी सब्जियां आम लोगों की पहुंच से बहुत दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में हम चाहते हैं कि गरीब लोग भी हरी सब्जियां खाएं।
विज्ञापन


पटेल की इच्छा देशभर के शहरों में इस तरह के कैंप के नियमित आयोजन की है।

12 ट्रक फल सब्जियों का ऑर्डर

1 kg fruit and vegetables in 1 rupee

इस कैंप के आयोजन के लिए 12 ट्रक फल सब्जियों का ऑर्डर दिया गया है। कैंप की योजना के तहत वितरण के वक्त हर व्यक्ति को एक पैकेट दिया जाएगा।

योग शिक्षक के तौर पर भी काम करने वाले पटेल के मुताबिक 1 रुपये में बांटे जाने वाले पैकेट में पत्तागोभी, फूलगोभी, बैंगन, टमाटर, सेब और केला शामिल होंगे। ये फल और सब्जियां सीधे किसानों से खरीदी जाएंगी।

पटेल कहते हैं कि इससे बिचौलियों और एजेंट का खर्चा बचेगा, साथ ही किसानों को उनके फलों और सब्जियों की सही कीमत भी मिल पाएगी। इस आयोजन द्वारा कमाए गए पैसों से निगम के अस्पताल को वेंटिलेटर दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed