फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1,411 crore to Vijay Mallya quietly sold two properties associated with ED

माल्या ने 1,411 करोड़ की प्रवर्तन निदेशालय से जुड़ी दो संपत्तियों को चुपचाप बेच दिया

Mon, 13 Jun 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Jun 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
1,411 crore to Vijay Mallya quietly sold two properties associated with ED
vijay mallya
9 हजार करोड़ का कर्ज लेकर देश से बाहर चले जाने वाले शराब करोबारी विजय माल्या को पकड़ने में नाकाम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को माल्या ने अब एक और झटका दिया है। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को शराब करोबारी विजय माल्या ने ईडी के द्वारा जब्त की जाने वाली 1,411 करोड़ की दो संपत्तियों को बेच दिया है।
विज्ञापन


माल्या द्वारा बेची गयी दोनो संपत्तियां ईडी के द्वारा जब्त की जाने वाली थी। अब ईडी जांच कर रही है कि माल्या ने ये संपत्ति किसे बेची और बेची गयी संपत्तियों के पैसे को वह किस माध्यम से प्राप्त करेगा। क्या इस बिक्री के लिए माल्या ने कोई विदेशी कंपनी को प्रेषित किया हुआ था या नहीं। ईडी की एजेंसी ने अपनी शुरुआती जांच में बिक्री का विवरण प्राप्त कर लिया है। और वह इस महीने के अंत में अपनी रिपोर्ट निर्णायक प्राधिकरण को सौप देगें। 
विज्ञापन


माल्या के द्वारा चुपचाप संपत्ति बेचे जाने की खबर के बाद ईडी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट से कहा की वह करोबारी विजय माल्या को भगोड़ा अपराधी धोषित कर जल्द से जल्द भारत में उसकी सभी संपत्तियों को धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत जब्त करने की कार्रवाई करें और उसके खिलाफ तेजी से मुकदमा चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक माल्या ने कहा कि बेची गई संपत्तियों में से एक यूनाइटेड ब्रेवरीज होल्डिंग्स लिमिटेड, जो एक सार्वजनिक कंपनी है। इसका ईडी से कोई लेना देना नही है और ना ही वह ईडी के जांच का विषय था। जो संपत्तियां बेची गई है ईडी के जांच के दायरे से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed