फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1.05 crore passengers flew domestic flight in June read hindi news

Big News: जून में 1.05 करोड़ यात्रियों ने भरी घरेलू उड़ान, माइक्रोसॉफ्ट एप में तकनीकी खराबी, पढ़ें खास खबरें

Sat, 23 Jul 2022 06:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 23 Jul 2022 06:58 AM IST
सार

जून के आंकड़ों पर गौर करें तो विमानन कंपनी इंडिगो से देश में 59.83 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी, जो घरेलू विमानन बाजार का 56.8% है। स्पाइसजेट से बीते महीने 10.02 लाख और गोफर्स्ट एयरलाइन से 9.99 लाख यात्रियों ने सफर किया। 

विज्ञापन
1.05 crore passengers flew domestic flight in June read hindi news
घरेलू विमान - फोटो : iStock

विस्तार

देश में मई के मुकाबले बीते माह हवाई यात्रा करने वाले घरेलू यात्रियों की तादाद करीब साढ़े 12 फीसदी कम रही। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जारी मासिक विवरण के मुताबिक, जून में 1.05 करोड़ यात्रियों ने हवाई उड़ान भरी जबकि एक महीने पहले इनकी संख्या 1.20 करोड़ थी। वहीं, इस साल जनवरी से जून तक 5.72 करोड़ यात्रियों ने घरेलू उड़ान भरी है।

विज्ञापन


जून के आंकड़ों पर गौर करें तो विमानन कंपनी इंडिगो से देश में 59.83 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी, जो घरेलू विमानन बाजार का 56.8% है। स्पाइसजेट से बीते महीने 10.02 लाख और गोफर्स्ट एयरलाइन से 9.99 लाख यात्रियों ने सफर किया। 
विज्ञापन


इसके अलावा विस्तारा, एयर इंडिया, एयर एशिया इंडिया और एलायंस एयर से क्रमश 9.92 लाख, 7.83 लाख, 5.9 लाख और 1.2 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की। डीजीसीए ने बताया कि जून में चार प्रमुख शहरों- बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई के हवाई अड्डों पर समय पर संचालन में एयरएशिया इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटों की बुकिंग दर में स्पाइसजेट आगे
स्पाइसजेट की सीटों की बुकिंग दर (ऑक्यूपेंसी रेट) सबसे ज्यादा 84.1 फीसदी रही तो विस्तारा की 83.8 फीसदी, गो फर्स्ट की 78.7 फीसदी और इंडिगो की 78.6 फीसदी रही।

माइक्रोसॉफ्ट का ‘टीम्स’ एप तकनीकी खराबी से बंद
कई पेशेवरों व कार्यालयों में उपयोग हो रहा माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का ‘एमएस टीम्स’ कई देशों में बंद हो गया। इससे ऑफिसों में कामकाज ठप रहा। कंपनी ने बताया कि यह आउटेज तकनीकी खराबी से आया, और करीब एक घंटे बना रहा, इसे सुधारा जा रहा है। हालांकि कई यूजर्स के लिए यह ज्यादातर समय बंद रहा।

2.70 करोड़ मासिक यूजर संख्या वाला टीम्स रिमोट-बिजनेस व सर्विस में उपयोग होता है। टेलीकॉन्फ्रेंस, मैसेजिंग, ऑनलाइन बैठक आदि के लिए यह प्रयोग होता है। बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर बताया कि आउटेज से उनका काम ही रुक गया। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, इंटरनल स्टोरेज सेवाओं में आई खराबी से यह आउटेज हुआ, इसमें सुधार किए जा रहे हैं।

ई-एफआईआर सेवा का आज उद्घाटन करेंगे शाह
गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को गुजरात के गांधीनगर में ई-एफआईआर सेवा का उद्घाटन करेंगे। इस सेवा के तहत बिना पुलिस थाने जाए, घर बैठे ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज की जा सकेगी। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने शुक्रवार को कहा कि सीएम भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात पुलिस की ऑनलाइन सेवा शुरू होने जा रही है। अब मोबाइल और वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस थाने जाने की जरूरत नहीं होगी। 

बांग्लादेश सीमा पर करीब 21 करोड़ का 41 किलो सोना जब्त
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर 21.2 करोड़ रुपये की कीमत का 41 किलोग्राम सोना जब्त किया है। यह भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने की सबसे बड़ी बरामदगी है।

बीएसएफ ने शुक्रवार को बताया कि एक गोपनीय सूचना पर गुनारमठ सीमा चौकी की बल की 158 बटालियन के जवानों ने बृहस्पतिवार शाम को इछामती नदी में एक देश निर्मित नौका को रोका। गश्ती जवानों द्वारा रोके जाने पर उन लोगों ने मुकाबला करने की कोशिश की लेकिन बीएसएफ जवान नौका की ओर तेजी से बढ़े। इस पर तस्कर नदी में कूदकर भाग गए। नौका में पांच बैग में 321 सोने के बिस्कुट, चार सोने की छड़े, एक सोने का सिक्का मिला।

दुकानों पर मराठी में नाम लिखने पर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट को चुनौती देने वाली एक याचिका पर महाराष्ट्र सरकार व अन्यs को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के उस नियम को रद्द करने से इन्कार कर दिया था, जिसमें दुकानों पर सिर्फ मराठी में नाम लिखने के लिए कहा गया था। जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस ऋषिकेष रॉय की पीठ ने फेडरेशन ऑफ  रिटेल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका पर महाराष्ट्र सरकार, मुंबई नगर पालिका, मनसे और अन्य को नोटिस जारी किया। 

भारतवंशी को कोरोनाकाल में फर्जी योजना चलाने पर जेल
भारतीय मूल के 27 वर्षीय शख्स गौरवजीत ‘राज’ सिंह  को कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) मुहैया कराने का झूठा वादा कर 20 लाख डॉलर की फर्जी योजना चलाने और उन्हें धोखा देने के आरोप में करीब चार साल जेल की सजा सुनाई गई है। 


न्यूजर्सी मोंटगोमरी के सिंह ने पहले डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज पीटर शेरिडन के समक्ष अपना जुर्म कबूल किया था। अमेरिकी अटॉर्नी फिलिप सेलिंगर ने कहा कि शेरिडन ने सिंह को 46 महीने की सजा सुनाई है। सिंह ने 2020 में फर्जी योजना से 10 पीड़ितों से 20 लाख डॉलर से ज्यादा की रकम जुटाई और उन्हें उपकरण नहीं दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed