फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   08 June 2026 Major Events

आज के दिन: दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी गठबंधन के नेता, गृह मंत्री करेंगे अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा समीक्षा बैठक

Mon, 08 Jun 2026 05:15 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 08 Jun 2026 05:15 AM IST
सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 8 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
08 June 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 8 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी है।  आज विपक्षी गठबंधन के नेता दिल्ली में अहम बैठक करेंगे। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह अमरनाथ यात्रा के लिए समीक्षा बैठक करेंगे। 

विज्ञापन

INDIA गठबंधन की बैठक
विपक्षी गठबंधन INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) सोमवार को अहम बैठक करेगा। यह बैठक दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित की जाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ साझा रणनीति बनाना और विपक्षी एकता को मजबूत करना है। यह बैठक हाल के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हो रही है। इन चुनावों में गठबंधन के दो मुख्य दलों तृणमूल कांग्रेस (TMC) और डीएमके (DMK) को हार का सामना करना पड़ा है। ये दोनों दल पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में सत्ता से बाहर हो गए हैं। बैठक में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि डीएमके ने इस बैठक में शामिल होने से माना कर दिया है।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा समीक्षा के लिए होगी बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा तैयारियों और प्रबंधन की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन

पंचायती राज मंत्रालय एक रिपोर्ट जारी करेगा
पंचायती राज मंत्रालय सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राज्य वित्त आयोगों की डेटासेट पर गठित समिति की रिपोर्ट जारी करेगा। रिपोर्ट जारी होने के बाद, मुख्य आर्थिक सलाहकार डेटा-आधारित नीति निर्माण और प्रमाण-आधारित राजकोषीय शासन को सशक्त स्थानीय स्वशासन और समावेशी विकास के लिए आवश्यक आधार बताते हुए मुख्य भाषण देंगे। 

घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे बीएलओ
उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए बीएलओ आठ जून से सात जुलाई घर-घर जाकर गणना फार्म का वितरण एवं संकलन करेंगे। इस दौरान कोई मतदाता घर पर उपलब्ध नहीं है तो बीएलओ तीन बार घर पर विजिट करेंगे। उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इसी एक माह के दौरान मतदाताओं के गणना फार्मों को बीएओ एप के माध्यम से डिजिटिलाइज कर अपलोड किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed