फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   04 April 2026 Major Events

आज के दिन: पीएम मोदी का तमिलनाडु-केरल दौरा, आईपीएल 2026 में पहला डबल-हेडर

Sat, 04 Apr 2026 06:18 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 04 Apr 2026 06:18 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 4 अप्रैल । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
04 April 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 4 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीय है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु और केरल दौरे पर रहेगे। वहीं, शनिवार को आईपीएल 2026 का पहला डबल-हेडर है।

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति का बिहार दौरा
शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पश्चिमी चंपारण में भितिहरवा गांधी आश्रम भी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी का तमिलनाडु-केरल दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के चुनावी राज्यों के दौरे पर हैं। इस बीच वह शनिवार को सुबह तमिलनाडु में लगभग 100 से अधिक पार्टी पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मायलापुर और टी. नगर क्षेत्रों में रोड शो या वाहन रैली करने की संभावना जताई जा रही है। 
इसके बाद वह केरल जाएंगे। दोपहर के वक्त तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पहुंचेंगे।  इसके बाद पीएम चंगनाशेरी एनएसएस कॉलेज जाएंगे।  इसके बाद, तिरुवल्ला पब्लिक स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें लगभग 50,000 लोग शामिल हो सकते हैं। तिरुवल्ला, आरनमुला, हरिपाद, चेंगन्नूर, मावेलिक्कारा, रानी, कोन्नी, अंबालापुझा, अडूर, चंगनाशेरी और कायमकुलम निर्वाचन क्षेत्रों से एनडीए के उम्मीदवार इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।  इसके बाद पीएम तिरवनंतपुरम पहुंचेंगे और एक रोड शो में शामिल होंगे, जिसमें जिले भर से करीब 50,000 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। यह रोड शो शहर के केंद्र में  स्थित किलिलपलम जंक्शन से लेकर करमना तक, डेढ़ किलोमीटर लंबा होगा। 

विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन शनिवार को काम का करेगी बहिष्कार
दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के पहले और तीसरे शनिवार को नियमित कार्य दिवस बनाने के फैसले का विरोध करने का फैसला लिया है। एसोसिएशन 4 अप्रैल से बहिष्कार शुरू करेगा। बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति ने नोटिस जारी कर सदस्यों से अपील की है कि वे पहले और तीसरे शनिवार को अदालत में काम न करें। प्रत्येक अदालत के लिए प्रॉक्सी वकील नियुक्त किए जाएंगे ताकि जरूरी मामलों में व्यवधान न हो। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य
वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का मंचन हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को काशी कोतवाल बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। वहीं, तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई प्रदर्शनियां भी लगेंगी। महानाट्य करीब 1 घंटा 45 मिनट का होगा, जिसमें 175 से ज्यादा कलाकार भाग लेंगे।

हरियाणा मुख्यमंत्री का फरीदाबाद दौरा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद के दौरे पर हैं। इस दौरान वह शनिवार को सेक्टर 12 एचयूडीए ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली इस रैली में फरीदाबाद के विकास को लेकर कई नई योजनाओं और परियोजनाओं की घोषणाएं किए जाने की संभावना है।

आईपीएल 2026 का पहला डबल-हेडर 
आईपीएल 2026 का पहला डबल-हेडर शनिवार को होगा। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। इसके बाद गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यह मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इस बीच  दिल्ली और मुंबई के मैच को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर भारी भीड़ और जाम की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed