Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   mumbai road accident woman biker stranger gives flower

एक्सिडेंट के बाद गुस्से से लाल थी लड़की, तभी गुलाब लेकर पहुंच गया लड़का, फिर जो हुआ देखकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 23 Nov 2026 06:20 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 23 Nov 2026 06:20 PM IST
सार

मुंबई में एक लड़की के हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन
mumbai road accident woman biker stranger gives flower
एक्सिडेंट के बाद गुस्से से लाल थी लड़की, तभी गुलाब लेकर पहुंच गया लड़का - फोटो : instagram

विस्तार

मुंबई में सड़क हादसे के बाद हुई एक घटना ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। हादसे के बाद जहां बाइक सवार महिला और दूसरे व्यक्ति के बीच बहस हो रही थी, वहीं एक अजनबी फूल लेकर पहुंचा और महिला को चिल मारो कहकर माहौल शांत करने की कोशिश करने लगा। इस अनोखे अंदाज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


महिला बाइक सवार ने घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो उनकी बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था। फुटेज में हादसे के बाद महिला अपनी बाइक उठाती नजर आती हैं और उस व्यक्ति से बहस करती हैं, जिसे वह दुर्घटना के लिए जिम्मेदार मान रही थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान एक शख्स हाथ में गुलाब का फूल लेकर वहां पहुंचता है और महिला को फूल देते हुए चिल मारो कहता है। उसका यह अंदाज देखकर महिला हैरान रह जाती हैं। महिला ने वीडियो में बताया है कि हादसे के समय वह काफी गुस्से में थीं और ऐसे में अचानक किसी अनजान व्यक्ति का फूल लेकर पहुंचना उनके लिए अप्रत्याशित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 




सुपर अल नीनो लेकर आ रहा तबाही: कहीं बाढ़, तो कहीं जमीन धंसने का खतरा, 1950 के बाद पहली बार होगा ऐसा

सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया लोगो की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने फूल देने वाले शख्स की पहल को मजेदार और सकारात्मक बताया। उनका मानना था कि उसने तनावपूर्ण स्थिति को हल्का करने और विवाद शांत कराने की कोशिश की।

छोटी-सी मदद, बड़ी खुशी: शख्स की दरियादिली ने जीता लोगों का दिल, टिप मिली तो हेल्पर की आंखों में आ गए आंसू

हालांकि, कुछ लोगों ने वीडियो की सत्यता और घटनाक्रम पर सवाल उठाए। उन्हें लगा कि कहीं यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए पहले से प्लान तो नहीं किया गया था। वहीं, कुछ लोगों ने महिलाओं को सड़क पर ऐसे तनावपूर्ण हालात में किसी अनजान व्यक्ति के अचानक करीब आने पर सतर्क रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed