फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes viral hindi funny jokes husband wife jokes in hindi

जब लड़की ने पूछा- सारे लड़के एक जैसे ही क्यों होते हैं? मिला ये धमाकेदार जवाब

Thu, 31 Jan 2019 07:27 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 31 Jan 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Jokes viral hindi funny jokes husband wife jokes in hindi
Cricket Jokes

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन



लड़की: मैं शादी के बाद तुम्हारे सब दुख बांट लूंगी।
लड़का: पर मैं दुखी कहां हूं ?
लड़की: मैं शादी के बाद की बात कर रही हूं..... 

-----------------------------------

लड़के का पिता अपने लड़के को बेदम मार रहा था...
पडोसी: क्यों मार रहे हो इतना, क्या हुआ??
लड़के का पिता: कल सुबह इसका स्कूल का result आनेवाला है...
पडोसी: लेकिन आज क्यों मार रहे हो??
लड़के का पिता: भाई मैं कल अपने गांव जा रहा हूं...! 

----------------------------------- 

पप्पू- सुखी दाम्पत्य जीवन के बस दो ही फॉर्मूले हैं...
गप्पू- कौन से?
पप्पू- पहला ये कि जब पत्नी बड़बड़ा रही हो तो खामोश रहें...
और दूसरा ये कि जब पत्नी खामोश हो तो बड़बड़ायें नहीं!!! 

Jokes viral hindi funny jokes husband wife jokes in hindi
Jokes

एक दुकानवाला अंतिम सांसें ले रहा था, और
बोला - मेरी बीवी कहां है ?
बीबी - मैं यहीं हूं
दुकानवाला - मेरी बेटी कहां है ??
बेटी - यहीं हूं
दुकानवाला - मेरा बेटा कहां है ?
बेटा - यहीं हूं
दुकानवाला - अरे सब यहीं हो तो दुकान पर कौन है। 

-----------------------------------  

बीवी: जो आदमी रोज शराब पीकर आये उसके लिए मेरे मन में कोई हमदर्दी नहीं है..! 
पति: जिसको रोज शराब मिल जाये, उसे तुम्हारी हमदर्दी की जरुरत भी नहीं है! 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes viral hindi funny jokes husband wife jokes in hindi
Husband Wife Jokes

एक बार जीतो की सास ने उससे पूछा... 
बहु फर्ज करो, अगर तुम पलंग पर बैठी हो और मैं भी उस पलंग पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
जीतो: सासू मां मैं वहां से उठ कर सोफे पर बैठ जाऊंगी।
सास: अगर मैं भी सोफे पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
जीतो: जी मैं फर्श पर चटाई बिछा कर उस पर बैठ जाऊंगी।
सास: अगर मैं भी चटाई पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
जीतो: जी मैं जमीन पर बैठ जाउंगी।
सास: अगर मैं भी जमीन पर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
जीतो: जी मैं जमीन में गड्ढा खोद कर उसमे बैठ जाऊंगी।
सास: अगर मैं भी गड्ढे में बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
जीतो: जी मैं ऊपर से मिटटी डाल दूंगी। 

-----------------------------------  

हॉस्टल स्टूडेंट अपने दोस्त से: भाई धोखा हो गया धोखा...
दोस्त:- क्या हो गया...??
स्टूडेंट: घर से बुक्स के लिए पैसे मंगवाए थे,
घर वालों ने बुक्स ही भेज दी... 

विज्ञापन

Jokes viral hindi funny jokes husband wife jokes in hindi
Jokes

डॉक्टर: अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना व्यायाम किया करो
पप्पू: जी मैं रोजाना क्रिकेट और फुटबाल खेलता हूं!
डॉक्टर: कितनी देर खेलते हो?
पप्पू: जब तक मोबाइल की बैटरी खत्म नहीं हो जाती!! 

-----------------------------------   

पति को बाजार जाते हुए देख पत्नी ने पैसे देकर कहा
'कुछ ऐसी चीज़ लाना जिस से मैं सुन्दर दिखूं'

पति खुद के लिए Whisky की दो बोतल ले आया। 

Jokes viral hindi funny jokes husband wife jokes in hindi
Jokes

एक अमीर महिला ने ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी कार रोकी..
और उसे एक भिखारी दिखा...
उसने भिखारी को गौर से देखा, और बोली...
तुम्हारा चेहरा मुझे जाना-पहचाना लग रहा है
क्या मैंने तुम्हें पहले भी कहीं देखा है...?
भिखारी तत्काल बोला:मेमसाब, हम दोनों फेसबुक पर फ्रेंड हैं... 

----------------------------------- 

भिखारी- जनाब मैं कोई मामूली भिखारी नहीं हूं। 
मैंने रुपये कमाने के 100 तरीके नामक किताब लिखी है।
राहगीर- तो फिर तुम भीख क्यों मांगते हो ?
भिखारी- क्योंकि यह उस किताब में बताया गया सबसे आसान तरीका है। 

----------------------------------- 

लड़की- तुम सारे लड़के एक जैसे ही क्यों होते हो? 
लड़का- ऐक्चुअली हम मेकअप नहीं करते न। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed