बीवी ने बनाई पनीर की सब्जी, लेकिन ढूंढने से भी पति को नहीं मिला पनीर, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
----------------------------------------------
टीचर - दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है?
बच्चा - सर अगर इस स्कूल में आग लग जाये,
तो स्कूल की हालत खराब हो जाएगी, इसे कहते हैं 'दुर्दशा'
और इतनी आग लगने पर भी आप जिंदा बच गए तो
ये होगा हमारा 'दुर्भाग्य'
टीचर बेहोश...!!!
जैसे ही आज नई शर्ट पहनकर ऑफिस गया...
बॉस - वाह नई शर्ट...
तुमने खरीदी है क्या?
पप्पू – नहीं सर, भैया ने गिफ्ट में दी है।
बॉस - ओह्ह अच्छा…
मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा...!!!
आज बीवी की बनाई पनीर की सब्जी में
पनीर ढूंढने से भी नहीं मिल रहा था...
हिम्मत करके पूछा, तो बोली - चुपचाप खा लो,
सब्जी का नाम ही 'खोया पनीर' है...!!!