जोक्स: चिड़ियाघर में नौकरी करते संता की बात सुन अफसर हुआ बेहोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए...
लड़की वाले - कितना कमा लेते हो?
लड़का - इस महीने दो करोड़ कमाया!
लड़की वाले - फिर क्या हुआ?
लड़का - बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हैंग हो गया
और सारी कमाई चली गई...!!!
अफसर - एक दिन जब मैं अकेला जंगल में जा रहा था,
तो मुझे दो डाकू मिले और मेरी घड़ी, रुपया और माल
सब कुछ ले गए...!
पप्पू - लेकिन आपके पास तो पिस्तौल भी था...?
अफसर - हां था तो, लेकिन उसपर उनकी नजर नहीं पड़ी!!!
संता को चिड़ियाघर में नौकरी मिली...
उसने शेर के पिंजरे को ताला नहीं लगाया!
अफसर - तुमने शेर के पिंजरे को ताला
क्यों नहीं लगाया?
संता - क्या जरूरत है! इतने खतरनाक
जानवर को कौन चुराएगा...!!!
अफसर बेहोश...