जब पत्नी ने पति से कहा- आपके बाल ऐसे ही झड़ते रहें तो मैं तलाक दे दूंगी, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------
अरबपति - 'मैं अगर सुबह से अपनी कार में निकलूं तो
शाम हो जाये फिर भी अपनी आधी प्रॉपर्टी नहीं देख सकता...'
.
.
.
.
संता - मेरे पास भी ऐसी ही एक खटारा कार थी
बेच दी उसे... आप भी बेच दो...!!!
बाबूराव - ऐ राजू... आज मेरी कुत्ती ने अंडा दिया...
.
राजू - ये कुत्ती कब से अंडा देने लगी…?
.
बाबूराव - ये बाबूराव का स्टाइल है रे बाबा...
मैंने अपनी मुर्गी का नाम कुत्ती रखा है...!!!
पिता - 'बेटा, एक जमाना था जब मैं 10 रुपये ले कर बाजार जाता था
और किराना, सब्जी, दूध सब ले आता था...'
.
बेटा - अब जमाना बदल गया है पापा...
आजकल हर दुकान पे सीसीटीवी-कैमरे लगे होते हैं...'
पति - 'जज साहब मुझे तलाक चाहिए।
मेरी बीवी ने एक साल से मुझसे बात नही की...
जज - अरे गधे ! एक बार तू फिर सोच ले
ऐसी बीवी किस्मत से ही मिलती है...!!!
-------------------------------------
पत्नी - 'सुनो जी, अगर आपके बाल इसी रफ्तार से झड़ते रहें तो मैं आपको तलाक दे दूंगी'
पति - या अल्लाह...
और मैं पागल...
अपने बालों को बचाने की कोशिश कर रहा था...!!!
संता छिले बिना केला खा रहा था...
.
.
एक आदमी ने कहा - भाई छिल के तो खाओ...
.
.
.
संता - अब इसे छिलने की क्या जरूरत है
मुझे मालूम है इसमें केला ही है...!!!