पिता जी से झूठ बोलना पप्पू को पड़ गया भारी...पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
परम सत्य ज्ञान...
समझदार पत्नी वही होती है, जो अपने
पति से बार-बार खर्चा करवाकर ऐसी हालत कर दे कि...
.
.
.
वो दूसरी औरत के बारे में सोचना ही छोड़ दे...!!!
रास्ते में एक आदमी ने दूसरे आदमी को रोककर पूछा-
भाई साहब, भाभीजी लेफ्टी हैं क्या?
.
.
दूसरा आदमी - हां, पर आपको कैसे पता?
.
.
पहले आदमी - क्योंकि आपका दायां गाल सूजा हुआ है...!!!
पप्पू से पिता जी - कहां हो बेटे...?
.
पप्पू- हॉ़स्टल में पढ़ रहा हूं पापा,
परीक्षा होने वाली है इसलिए दिन-रात पढ़ रहा हूं,
वैसे आप कहां हैं...?
.
पिता जी - बेटा जिस ठेके पर तू खड़ा है ना
मैं भी ठीक तुम्हारे पीछे ही खड़ा हूं।