पप्पू ने बताया- मिल्क शेक की खोज कब हुई थी, सुनकर गप्पू हो गया बेहोश, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------
मास्टर - बेटा, अगर सच्चे दिल से भगवान से प्रार्थना की जाए
तो वो जरूर सफल होती है!
.
.
.
पप्पू - रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो
आप मेरे सर नहीं, ससुर होते...!!!
रिश्तेदार - बेटा खीर लोगे या हलवा?
.
.
.
पप्पू - क्यों घर में कटोरी एक ही है क्या?
रिश्तेदार - नहीं तो...
पप्पू - तो फिर दोनों लाइए...!!!
पप्पू - पता है मिल्क शेक की खोज कब हुई थी?
गप्पू - नहीं... तुम ही बताओ।
पप्पू - मिल्कशेक की खोज तब हुई थी...
जब एक बार एक महिला ने दूध वाले से कहा था कि...
भैया, इसमें और कलर दिखाइये ना...!!!