अगर आप पति-पत्नी हैं और लड़ते नहीं हैं तो... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------------
ऑनलाइन क्लास...
पप्पू - सर एक सवाल था!
टीचर - हां पूछो..!
पप्पू - सर रिया भी ऑनलाइन है क्या?
टीचर - हां है... बोलो
पप्पू - उसको बोलिए, मुझे
अनब्लॉक कर दे प्लीज...!!!
पिता - मैडम, मैं बच्चे का फादर हूं।
.
.
मैडम - आपको मैं जानती हूं,
आपको कई बार ऑनलाइन क्लास में
बच्चे के पीछे पोंछा मारते हुए देखा है...!!!
अगर आप पति-पत्नी हैं...
.
और...
.
लड़ते नहीं हैं...
.
तो समझ जाइए कि...
.
शादी में पंडित जी ने
मंत्र सही से नहीं पढ़े थे...!!!