शादी इतनी भी लेट नहीं करनी चाहिए कि... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
एक पुलिस वाले के घर चोरी हो रही थी...
उसकी बीवी बोली - उठो जी, घर में चोरी हो रही है!
.
.
पुलिस वाला (नींद में) - मुझे सोने दो यह मेरी ड्यूटी
का समय नहीं है...!!!
'च्विंगम' चबाते वक्त पेट भी सोचता होगा...
.
ऐसा क्या खा रहा है...
.
.
जो नीचे ही नही आ रहा है...!!!
शादी इतनी भी लेट नहीं करनी चाहिए कि...
.
बाद में...
.
सालियां भी...
.
'जीजू गंजा, जीजू गंजा' बोलकर चिढ़ाएं...!!!