जोक्स: सुबह-सुबह अखबार पढ़ पति का सिर चकराया, फिर बाद में समझ आया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
अनाउंसर - अत्याधिक बारिश के कारण सभी ट्रेनें लेट हैं!
किसी को और कुछ पूछना है?
एक महिला - क्या इस ड्रेस में मैं मोटी लग रही हूं?
अनाउंसर ने पीट लिया माथा...!
पति ने दरवाजा खोला, सामने कुरियर वाला था...!
पति - इसमें क्या है?
कुरियर वाला - सर आपके खाने की चीज है, मैडम ने मंगाया है...!
पति ने फटाफट बॉक्स खोला... और फिर कुरियर वाले को जमकर धोया...!
और बोला - अब यही कमी रह गई थी तुमलोगों की,
बेलन की भी होम डिलीवरी करने लगे...!!!
बीवी - तुम मुझे ऐसी दो बातें बोलो कि
एक से मैं खुश हो जाऊं और दूसरे से गुस्सा आ जाए।
पति ने कहा - तुम मेरी जिंदगी हो।
और लानत है ऐसी जिंदगी पर...!!!
एक पति सुबह-सुबह अखबार पढ़ रहा था,
जिसमें एक जगह लिखा था - 'पत्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'!
यह पढ़कर पति का सिर चकरा गया...
फिर उसने दोबारा पढ़ा तो समझ आया, लिखा था -
'पन्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'!!!