फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   jokes love jokes in hindi husband wife jokes in hindi majedar chutkule hindi funny jokes

जोक्स: प्यार एकतरफा होना चाहिए या दोनों तरफ से? ग़ालिब ने दिया धमाकेदार जवाब

Fri, 01 Nov 2019 08:03 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 01 Nov 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
jokes love jokes in hindi husband wife jokes in hindi majedar chutkule hindi funny jokes
Jokes - फोटो : Amar Ujala

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


----------------------------------------- 

कर्मचारी - सर मेरी बीवी 5-6 दिनों के लिए मेरे साथ कहीं घूमने जाना चाहती है।
छुट्टी चाहिए। 

बॉस - नहीं मिलेगी। 

कर्मचारी - थैंक्यू सर, मैं जानता था मुसीबत में आप ही मेरे काम आएंगे...!!!

jokes love jokes in hindi husband wife jokes in hindi majedar chutkule hindi funny jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

पत्नी - क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने?
पति (सहमकर) - हमेशा वाली जगह पर। 

पत्नी - तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे?
पति - कहीं तो नहीं गया, वहीं रूका था। 

पत्नी - ध्यान कहां रहता है आपका... आती-जाती औरतों को देखते होंगे,
खूब जानती हूं आपको। 

पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया। 

पत्नी - झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा,
बहुत दिनों से देख रही हू घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता। 

पति - नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है, बताओ तो हुआ क्या?

पत्नी - रोटियां जल कैसे गईं फिर...!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन

jokes love jokes in hindi husband wife jokes in hindi majedar chutkule hindi funny jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

ग़ालिब से पूछा गया...
प्यार एकतरफा होना चाहिए या दोनों तरफ से? 

ग़ालिब ने थोड़ा सोचने के बाद बताया...

प्यार एकतरफा ही खूबसूरत है,
दोतरफा होने पर कभी-कभी शादी हो जाती है...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed