प्रार्थना में ओवर एक्टिंग से परहेज करें, नहीं तो ऐसी हो जाएगी हालत... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------------
मैडम - जब कोई वस्तु ऊपर फेंकी जाती है...
.
तो...
वो वापस नीचे क्यों आ गिरती है ??
.
पप्पू - तो ऊपर पकड़ेगा कौन...!!!
आजकल शैम्पू में इतने काजू, बादाम, विटामिन
और मिनरल्स पाए जाते हैं...
.
कि सोचता हूं कि खाने के बाद...
एक चम्मच शैम्पू लेना शुरू ही कर दूं...!!!
लड़की मंदिर गई और शादी के लिए प्रार्थना करने लगी!
तो शर्म आ गई...
कहने लगी - हे भगवान मैं अपने लिए नहीं मांगती,
बस मेरी मम्मी को एक खूबसूरत दामाद दे दो!!!
प्रार्थना क़ुबूल हुई और उसकी छोटी बहन की शादी हो गई!
सीख - प्रार्थना में ओवर एक्टिंग से परहेज करें...!