पत्नी जब पति को कहती है 'क्या कहा' तो इसका मतलब धमाकेदार होता है, पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
आज बच्चे ने होमवर्क करते हुए प्रश्न किया -
पापा पछतावा क्या होता है?
.
.
पापा ने अपनी पत्नी को सामने देखा...
बेटे ने कहा - पापा... समझ गया मैं...!!!
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया!
पुलिसवाला - रुको...
औरत - मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं!
पुलिसवाला - आहा, इस दिन के इंतजार में तो मैं कई सालों से था!!
चला अब 100 बार लिखो... 'मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोड़ूंगी।'
सच्चा ज्ञान...
पत्नी जब कहती है - क्या कहा...?
तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसने सुना नहीं...
बल्कि वह आपको अपना वाक्य बदलने के लिए एक मौका देना चाहती है...!!!