फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes husband wife jokes in hindi pappu gappu jokes majedar chutkule in hindi

जोक्स: मार्कशीट देखकर भड़के पति को पत्नी ने बताई ऐसी बात, सुनकर हो गई बोलती बंद

Mon, 04 Nov 2019 08:27 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 04 Nov 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Jokes husband wife jokes in hindi pappu gappu jokes majedar chutkule in hindi
Jokes - फोटो : Amar Ujala

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...  

विज्ञापन


----------------------------- 

पप्पू - मेकअप किसे कहते हैं? 

गप्पू - मुझे नहीं पता... तू बता। 

पप्पू - आदमी के पैसों से ही आदमी को बेवकूफ बनाने की
साजिश मेकअप कहलाती है...!!! 

Jokes husband wife jokes in hindi pappu gappu jokes majedar chutkule in hindi
Jokes - फोटो : Pixabay

शेर और शेरनी पेड़ के नीचे बैठे थे...

इतने में अचानक एक खरगोश उनके सामने से तेजी से भागता
हुआ निकल गया। 

शेरनी - ये क्या था? 

शेर - ये फास्ट फूड था...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes husband wife jokes in hindi pappu gappu jokes majedar chutkule in hindi
Jokes - फोटो : Pixabay

एक आदमी काम पर से थक-हार कर घर आया...
पत्नी ने पानी का गिलास दिया, तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने
पिता के पास पहुंचा... साइंस-39, इंग्लिश-46, मैथ्स-30

आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी अपने बेटे से- ये मार्क्स आए
हैं, गधे शर्म नहीं आती? नालायक है तू नालायक। 

पत्नी - अरे आप सुनो तो...

आदमी - तू चुप बैठ... तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे। 
फिर अपने बेटे से - अरे तेरा बाप दिनभर मेहनत करता है और
तू ऐसे मार्क्स लाता है। 

लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए सुनता रहता है...

पत्नी - अरे सुनो तो...

आदमी - तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं
इसे...

पत्नी (इस बार तेज आवाज में) - अरे सुनो पहले... सुबह
अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है। 

फिर घर में भयानक सन्नाटा पसर गया...!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed