लोग कहते हैं कि सच्चा प्यार एक दिन लौटकर जरूर आता है... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
लड़का - मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
.
मम्मी - नहीं बेटा, पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो?
.
लड़का - क्योंकि मैं कहीं भी जाता हूं तो...
सब यही कहते हैं कि 'हे भगवान फिर आ गया'...!!!
नारी जल की तरह शीतल और
तरल होती है..!
.
पुरुष मिट्टी की तरह ठोस और
रुखा होता है..!
.
और जब दोनों की शादी हो जाती है...
.
कीचड़ हो जाता है रे बाबा...!!!
लोग कहते हैं कि सच्चा प्यार...
.
एक दिन लौटकर जरूर आता है...
.
भाई अगर इतना ही सच्चा होता तो...
.
छोड़कर ही क्यों जाता...!!!