लड़की ने लिफ्ट में की ऐसी बेइज्जती कि सालों तक याद रखेगा पप्पू, पढ़िए ये मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
पप्पू - पता है गप्पू, ये जो नया ट्रैफिक नियम लागू हुआ है ना...
.
.
.
यही पुलिस वालों का आठवां वेतन आयोग है...!!!
एक सेहतमंद महिला की कलम से...
अद्भुत स्त्रियों का वजन इसलिए बढ़ता है कि
हम इतना ज्ञान और समझ इकट्ठा कर लेती हैं कि
खोपड़ी में उतनी जगह ही नहीं होती,
इसलिए वो सारे शरीर में फैल जाता है...!!!
एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई।
पप्पू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली-
चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है,
देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...!
अब बेचारा पप्पू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली-
सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है,
मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा!
पप्पू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से
किसी ने बेइज्जत नहीं किया...!!!