शादी की बात पर प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धमाकेदार जवाब, पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------
टीचर - क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए?
.
.
.
पप्पू - क्योंकि पता नहीं परीक्षा में कब
किसके पीछे बैठना पड़ जाए..!!!
जज - तुमने पुलिस ऑफिसर की जेब में माचिस की जलती हुई तीली क्यों रखी??
पप्पू - उसने ही कहा था,
जमानत करवानी है तो पहले जेब गर्म करो।
इसलिए मैने उसकी जेब में जलती हुई तीली रख दी...!!!
प्रेमी - मैं उस लड़की से शादी करुंगा, जो मेहनती हो,
सादगी से रहती हो, घर को संवारकर रखती हो, आज्ञाकारी हो!
.
.
.
प्रेमिका - मेरे घर आ जाना, ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं...!!!