फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes funny hindi viral jokes husband wife jokes in hindi

लड़कियां कभी पहले प्रपोज क्यों नहीं करतीं? पढ़िए ये धमाकेदार जवाब

Wed, 30 Jan 2019 08:14 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 30 Jan 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Jokes funny hindi viral jokes husband wife jokes in hindi
Jokes

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

विज्ञापन



संदीप पसीने से लथपथ कूलर वाले की दुकान पर गया...
दुकानदार- अबे क्या हाल बना रखा है अपना?
संदीप- आपके पास ऊषा का कूलर है? 
दुकानदार- हां है...
संदीप- तो दे दो.... वो मंगा रही है !!! 

-------------------------------------

पप्पू STD बूथ पर गया और
उसके मालिक को दो थप्पड़ जड़ दिए...
बूथ मालिक- तुमने मुझे क्यों मारा? 
पप्पू- सामने बोर्ड पर लिखा है....
2 लगाकर डायल करें !!!

-------------------------------------

शराबी पिता अपने बच्चे को कविता सीखा रहा था...
मछली जल की रानी है...
रात को तल के खानी है !!!

Jokes funny hindi viral jokes husband wife jokes in hindi
जोक

पति अपनी पत्नी से - मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।
पत्नी - ठीक है
कुछ देर बाद
पति - मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या
पत्नी - नहीं अभी नहीं
पति - क्यों ?
पत्नी - अभी मुझे उल्टी ही नहीं आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं।
पति बेहोश 

-------------------------------------  

एक व्यक्ति की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। 
मायके से पत्नी ने रात के वक्त अपने पति को फोन किया...
सुनो जी, आज मैं कमरे में बहुत ही ज्यादा अकेला महसूस कर रही हूं।
पति - कमरे में टीवी लगा हुआ है?
पत्नी - हां
पति - तो जाकर कोई हॉरर मूवी लगा कर देख ले...
रात भर अकेला महसूस नहीं होगा...
हमेशा ऐसा लगेगा कि कोई ना कोई तेरे पीछे खड़ा है। 

------------------------------------- 

बीवी बाजार से एक नई साड़ी लेकर अपने पति के पास आई
बाजार से आते ही
बीवी :- कहीं मत जाना मैं अभी तुरंत नई साड़ी पहन कर वापस आती हूं।
पति :- ठीक है, जल्दी आना
पत्नी :- कैसी लग रही हूं, देख कर बताओ।
पति :- बहुत सुंदर... तुझे देखकर तो मन कर रहा है किस कर लूं।
पत्नी :- हां पता है, दुकानदार भी ऐसा ही बोल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes funny hindi viral jokes husband wife jokes in hindi
जोक

पप्पू और उसका दोस्त गप्पू एक दिन एक बुजुर्ग व्यक्ति के मृत्यु होने के बाद शोक सभा में गए। 
शोक सभा में जाने के बाद वहां एक लड़की पप्पू के पास आई...
और उसे गले लगा कर रोने लगी। 
इस घटना को कुछ देर तक गप्पू देखता रहा...
फिर बाद में लड़की को अपने इशारे से पास बुला कर बोला...
वो बुजुर्ग व्यक्ति रिश्ते में मेरे भी वही लगते थे जो को पप्पू के लगते थे। 

-------------------------------------  

रमेश- यार सुरेश, ये लड़कियां कभी पहले प्रपोज क्यों नहीं करतीं? 
सुरेश- क्योंकि, बरसों पहले शूर्पनखा ने कोशिश की थी... 
तब उसकी नाक काट दी गई थी !! 
बस वो डर आज भी जिंदा है !!! 

-------------------------------------

मैडम- जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए। 
पप्पू खड़ा हो गया...
मैडम- तुम बेवकूफ हो? 
पप्पू- नहीं मैडम, आप अकेली खड़ी थीं...
इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगा। 

विज्ञापन

Jokes funny hindi viral jokes husband wife jokes in hindi
joke

टीचर - अगर प्रथ्वी के अंदर Lava है तो बाहर क्या है।

पप्पू - बाहर Oppo और Vivo है सर ।
.
.
.
घोर सन्नाटा 

-------------------------------------  

एक टकला बिना कॉलर की टीशर्ट में बीवी से पूछता है - कैसा लग रहा हूं?
बीवी - अजी छोड़ो भी
टकला - अरे बता ना.……
बीवी - अजी रहने दो, अब मैं क्या बताऊं……
टकला - अरे बता भी, तुझे मेरी कसम
...
...
बीवी - ऐसे लग रहे हो जैसे फटे हुए मौजे से अंगूठा बाहर निकल आया हो। 

Jokes funny hindi viral jokes husband wife jokes in hindi
joke

बाप : बेटे जरा Computer का पासवर्ड बताना 
बेटा : मै डाल देता हूँ पिताजी 
बाप : बाप हूँ तेरा बता 
बेटा : मै डाल देता हूँ ना आप से कुछ गलती हो जायेगी 
बाप : अनपढ़ नही हूँ बोल 
बेटा : फिर भी मै डाल देता हूँ ना पिताजी 
बाप : बोल 
बेटा : Papakisetting@flat202
बाप ने जूता फटने तक मारा.... 

-------------------------------------   

पप्पू - अगर दुनिया की सारी लड़कियों का चेहरा एक जैसा होता तो क्या होता..?

गोलू - वही होता जो गैस सिलेंडर का होता है...

आज इसके घर..
कल उसके घर...

------------------------------------- 

पापा (बेटी से): बेटी पहले तुम हमें पापा बोलती थी,
अब डैडी क्यों कहने लगी?
.
.
.
लड़की:
वो... पापा बोलने से मेरी लिपिस्टिक खराब हो जाती है!!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed