फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes friendship jokes in hindi majedar chutkule latest hindi jokes funny chutkule

लड़के ने अंत में कहा कुछ ऐसा, सारे दोस्त हुए हैरान, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 29 Feb 2020 10:39 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 29 Feb 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Jokes friendship jokes in hindi majedar chutkule latest hindi jokes funny chutkule
Jokes - फोटो : Amar Ujala

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

विज्ञापन


---------------------------------------------     

घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराते ही 
डॉक्टर ने पत्नी को बुलाकर पूछा- 
पेशेंट का मेडिक्लेम है, जिससे इलाज अच्छा हो
और आपको खर्च की चिंता ना रहे? 

पत्नी - डॉक्टर साहब, इलाज-विलाज, मेडिक्लेम छोड़िए...
एलआईसी है, उसपर ध्यान दीजिए...!!!

Jokes friendship jokes in hindi majedar chutkule latest hindi jokes funny chutkule
Jokes - फोटो : Pixabay

डॉक्टर (डिप्रेशन की मरीज से) - क्या तकलीफ है? 

महिला - सर, दिमाग में बहुत उल्टे-पुल्टे विचार आते हैं,
रुकते ही नहीं...!

डॉक्टर - कैसे विचार आते हैं? 

महिला - जैसे मैं यहां आई थी तो आपके ओपीडी में
एक भी मरीज नहीं थे... तो मैं सोचने लगी कि
डॉक्टर साहब के पास कोई भी मरीज नहीं है,
इनकी कमाई कैसे होगी, घर कैसे चलेगा,
इतना पैसा डाला पढ़ाई में... अब क्या करेंगे...
अस्पताल बनाने में भी बहुत पैसे लगाया होगा,
अब लोन कैसे चुकाएंगे? कहीं किसानों की तरह
लटक तो नहीं जाएंगे एक दिन...!
ऐसे ही कुछ भी विचार आते रहते हैं...

अब डॉक्टर साहब खुद डिप्रेशन में हैं...!

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes friendship jokes in hindi majedar chutkule latest hindi jokes funny chutkule
Jokes - फोटो : Pixabay

कुछ दोस्त एक साथ बैठकर बीयर पी रहे थे...
तभी टेबल पर रखा मोबाइल बजा...
लड़का - हेलो...

गर्लफ्रेंड - मैं मार्केट में हूं, क्या मैं 50 हजार तक का
गोल्ड सेट ले सकती हूं? 

लड़का - हां जानू ले लो...

गर्लफ्रेंड - एक सिल्क सूट भी ले लूं, पांच हजार का है? 

लड़का - हां जानू... एक नहीं दो-चार ले लो...!

गर्लफ्रेंड - ठीक है... तुम्हारा क्रेडिट कार्ड मेरे पास है,
उसी से ले रही हूं!

लड़का - हां ठीक है...!

सभी दोस्त एक साथ बोल पड़े- तू पागल है या
तुझे चढ़ गई है? या तू हमें दिखाना चाहता है कि
तू अपनी गर्लफ्रेंड को कितना चाहता है...!

लड़का - वो सब छोड़ो... ये बताओ,
ये मोबाइल किसका है...!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed