यार मैं परेशान हो गया हूं, मेरी बीवी हमेशा पिछले पति के बारे में... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
अगर बिना न्यौता के शादी में जाओ...
.
तो खाने के स्टॉल के आसपास का...
.
.
हर आदमी घर का मालिक ही लगता है...!!!
मैं तुम्हारा दर्द समझ सकता हूं...
.
ऐसा बोलने वालों को भी...
.
.
छोटा-मोटा डॉक्टर माना जाना चाहिए...!!!
पप्पू - यार मैं परेशान हो गया हूं...
मेरी बीवी हमेशा पिछले पति के बारे में ही
बातें करती रहती है!
.
.
गप्पू - शुक्र करो भाई..!
मेरी बीवी तो अगले पति के बारे में
बातें करती है...!!!