पति के जन्मदिन के लिए पत्नी ने खरीदा महंगा सूट, ये मजेदार जोक्स कर देंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
जज - तुम्हारा जुर्म साबित हो चुका है,
कल तुम्हे फांसी पे चढ़ाया जाएगा…!
बनिया - वो तो ठीक है,
लेकिन उतारा कब जाएगा,
दुकान भी तो खोलनी है...!!!
संता ने बंता से पूछा - अच्छा बताओ
अधूरे सपने पूरे करने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
.
.
.
बंता ने कहा - आसान है यार, फिर से सो जाना चाहिए...!!!
पत्नी - आपके जन्मदिन के लिए इतना महंगा सूट लिया है कि पूछो मत!
पति (खुश होकर) - शुक्र है, तुम्हें मेरा ख्याल तो आया! लाओ, दिखाओ…
.
.
पत्नी - अभी पहनकर आती हूं।