डॉक्टर की धमाकेदार बात सुन मरीज के उड़े होश, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
चर्चा चल रही थी कि अगर बारिश हुई
तो मैच रद्द हो जाएगा...!
.
.
.
एक पति भड़क कर बोला-
क्यों रद्द हो जाएगा भाई?
बारिश तो मेरी शादी में भी हुई थी...!!!
मम्मी - तेरी पत्नी मेरी बात नहीं मानती,
थोड़ा डराया कर उसे!
पप्पू (किचन के पास जाकर) - म्याऊं... म्याऊं...
मम्मी - ये क्या कर रहा है तू?
पप्पू - तुम्हारी बहू को डरा रहा हूं मां...!!!
डॉक्टर - घबरा मत पांडे, बहुत छोटा सा ऑपरेशन है।
मरीज - जी ठीक है, लेकिन मैं पांडे नहीं हूं।
डॉक्टर - पता है... पांडे मैं हूं...!!!