{"_id":"56df06404f1c1bf5718b4571","slug":"sucided","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोटीवाला में युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरोटीवाला में युवक ने लगाया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Tue, 08 Mar 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला की पंचायत मंधाला के खरोंटा गांव में एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बरोटीवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मंधाला पंचायत के गांव खरोंटा निवासी रूमल सिंह (40) पुत्र नेकराम निवासी खरोंटा बगसू सोमवार रात नौ बजे तक टेलीविजन देख रहा था। सुबह करीब आठ बजे जब उसकी बुआ उसके लिए चाय लेकर गई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर बाद उसने परेशान होकर नजदीक के एक खोखे वाले को बात बताई। खोखा चलाने वाले युवक ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो रूमल सिंह का शव पंखे से झूल रहा था। इसकी सूचना लोगों ने फौरन पुलिस को दी। पुलिस के वहां पहुंचने पर रूमल सिंह की जान निकल चुकी थी। पुलिस ने बताया कि रूमल सिंह के आसपास कोई भी सुराग या सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि वह ड्राइवर का काम करता था और काफी परेशान रहता था। डीएसपी बद्दी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाया था। इस दौरान के घर के अन्य सदस्य भी घर में ही थे।