फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   shivratri

दूध दही से अभिषेक, बम-बम भोले से गूंजे शिवालय

Mon, 07 Mar 2016 07:39 PM IST
अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Mon, 07 Mar 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
shivratri
महाशिवरात्रि का पर्व जिलाभर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि का पर्व जिलाभर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं और सभी अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा करने के लिए आतुर थे। शिव भक्तों ने इस दौरान प्रसाद स्वरूप घोटे का भी जमकर सेवन किया और कई जगहों पर झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन

  सोलन और आसपास के क्षेत्रों के करीब एक दर्जन मंदिर सुबह से ही भोले शंकर की जय जयकार और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहे थे। मंदिरों में भक्तों का सुबह से ही आना शुरू हो गया था। विशेषकर महिलाएं और युवतियां हाथों में पूजा की थाली लेकर शिवालय में पहुंच रही थीं और दूध तथा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। पूजा अर्चना के दौरान भगवान शिव को बिल पत्र, फूल और फल चढ़ाए गए। इस दौरान हजारों लोगों ने मंदिरों में माथा टेका तथा मन्नतें मांगी। शहर के मंदिरों के अलावा जटोली, सलोगड़ा, ब्रूरी और कायलर मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव की आराधना की। दोपहर बाद बारिश के बीच भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन


पट़्टा मोड़ में भी बम-बम भोले
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर के नजदीक पट्टे का मोड़ के प्राचीन शिव मंदिर में मंदिर कमेटी ने शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया। सुबह से ही शिवमंदिर में माथा टेकने के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। वहीं, मंदिर में भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। इस अवसर पर कई जगह भंडारे भी लगाए गए। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मंदिर के स्थित होने से भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। धर्मपुर के कसौली चौक पर स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिर में माथा टेका। दोपहर बाद मंदिर में भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर मंदिर में लगे जयकारे
सुबाथू (सोलन)। छावनी क्षेत्र सुबाथू के श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में भी शिवरात्रि के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान भक्तों ने शिवलिंग का अभिषेक किया और पूजा की। इसके अलावा रावमापा सुबाथू के पास बने शिवालय और शमशानघाट स्थित शिवालय में भी शिव की आराधना करने वालों का तांता लगा रहा।

अंबोटा में शिव महिमा
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक नगरी परवाणू के शिवालयों में भगवान शिव की स्तुति के लिए श्रद्धालुओं ने दस्तक दी। परवाणू के अंबोटा गांव स्थित शिव लोतियां प्राचीन मंदिर में सुबह से ही भक्त हाथों में पूजा का सामान लिए बारी के इंतजार में खड़े रहे। मंदिर में भगवान के शिवलिंग की दूध, दही, पानी और बिल पत्र के साथ विधि-विधान से पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ जमा रही।


बीबीएन में भी हर्षोल्लास
से मनाई गई महाशिवरात्रि

बद्दी/ कुठाड़ (सोलन)। बीबीएन में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। बीबीएन के शिवालयों में भक्तों की भड़ी लगी रही। लोगों ने कच्ची लस्सी से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। बीबीएन के बद्दी, झाड़माजरी, बरोटीवाला, मधाला, सूरजपुर, भटोलीकलां, बौणी, धर्मपुर, मलगन, साई, सौड़ी, नालका, भुड्ड, किशनपुरा, मानपुरा, मानकपुर, बनवीरपुर,  खेड़ा, भवानीपुर, बागवानियां, न्यू नालागढ़, नालगाढ़, रामशहर, पंजेहरा, जोघों, राजपुरा और ढांग निहली स्थित शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। लोगों ने भांग और दूध से शिवलिंग की पूजा की। श्री हनुमान मंदिर चीडू़ का पानी कुठाड़ में 9 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी ब्रह्मचारी श्रवण स्वरूप स्वामी ने बताया कि इस भंडारे का आयोजन शकरीला स्थित भाविका कंस्ट्रक्शन कंपनी के सहयोग से किया जाएगा।

चार बजे मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़
बद्दी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह चार बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सुबह महंत प्यारादास ने आरती के बाद मंदिर को दर्शनों के लिए खोला। इसके बाद लोगों ने विल्व पत्र, धतूरा, दूध, दही, शक्कर और फल फूलों से शिवलिंग की पूजा की। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। लोगों ने शिवजी की बारात की झांकी भी निकाली।


दून के पहाड़ी क्षेत्रों में
भी शिव के जयकारे
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दून के पहाड़ी क्षेत्र के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा है। कुठाड़ के शिव मंदिर कुठाड़, हनुमान मदिर चीड़ू का पानी, बुमलेश्वर महादेव, बुमलू का पानी चंडी, शिव पार्वती मंदिर घड़सी तथा शिव मंदिर पट्टा महलोग ने लोगों ने पूजा अर्चना की। सोमवार के शिव आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed