फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tibti women arrange the peacefully march

तिब्बती महिला संगठन ने शहर में निकाला शांति मार्च

Sat, 12 Mar 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 12 Mar 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा में तिब्बत की आजादी संघर्ष को कुर्बानी देने वालों को नमन
शनिवार को काला दिवस की वर्षगांठ पांवटा में मनाई
फोटो:-
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला सिरमौर तिब्बती समुदाय महिलाओं ने काला दिवस मनाया। 12 मार्च 1959 को चीन के साम्राज्यवादी सेना ने आक्रमण कर लहासा में बम वर्षा की थी। तिब्बत की वीर महिलाएं बड़ी बहादुरी से अधिग्रहण के खिलाफ लड़ीं। काला दिवस पर पांवटा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। शनिवार को पांवटा में काला दिवस की वर्षगांठ मनाई गई। पांवटा के भूपपुर से शांति मार्च निकाला गया। एनएच-72 पर भूपपुर से बद्रीपुर, वाई प्वाइंट से मुख्य बाजार होकर मिनी सचिवालय पांवटा तक शांति मार्च पहुंचा। विश्व समुदाय से तिब्बत की आजादी में सहयोग का आग्रह किया।
हिंद-तिब्बत मैत्री संघ प्रधान डॉ. एमएल खुराना, के सीरिंग, तिब्बती सेटलमेंट ऑफिसर भूपपुर पेमा त्सोमों व पुरुवाल सेटलमेंट ऑफिसर टोगी ने कहा कि तिब्बत पर चीन का दमनकारी शासन चल रहा है।12 मार्च 1959 में लहासा हमले के दौरान महिलाओं पर चीनी सैनिकों ने अत्याचार किए। देश की आजादी को सन 2009 से अब तक 151 तिब्बतियों ने आत्मदाह किया जो देश कि आजादी में 14वें दलाई लामा की तिब्बत में वापसी की मांग कर रहे हैं। 11वें पंचेन लामा गेडुन च्यूकि नईमा को चीनी सेना ने अभी तक बंदी बना कर रखा हुआ है। 21 वर्ष पहले उनका व परिवार का अपहरण कर लिया गया था। आज दिन तक उनका कोई पता नहीं है।
विज्ञापन

तिब्बती महिला संगठन अंतरराष्ट्रीय सरकारों व मानवाधिकार संगठनों ने पूरजोर अपील करती है कि चीन सरकार पर दबाव डाला जाए। महिला संगठन चीन की जो बौद्ध जनसंख्या को भ्रमित करने वाली नीतियां हैं उनका विरोध करती है। चीन के राष्ट्रपति जिग सिंग से अनुरोध करते हैं कि तिब्बत की चिरकालीन राष्ट्रीय समस्याओं के स्थायी हल के लिए धर्मगुरु दलाई लामा को आमंत्रित करें जिससे आपसी बातचीत से कोई रास्ता निकल सके। चीन सैनिकों के अत्याचार बंद हो। देश आजादी को शहीदों की आत्मिक शांति को 2 मिनट का मौन रख गया। इस मौके पर समूह तिब्बती महिला संगठन, तिब्बतीयन स्कूल भूपपुर स्टाफ व तिब्बती समुदाय के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

सुरेश तोमर
----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed