{"_id":"56e6c51b4f1c1b4f4a8b47a9","slug":"demand-for-five-hundred-ruppees-medical-allounces","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल भत्ता 350 से 500 रुपये किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल भत्ता 350 से 500 रुपये किया जाए
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 14 Mar 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा इकाई अध्यक्ष श्याम चंद शर्मा ने प्रदेश सरकार से पिपलीवाला स्कूल में कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करने का आग्रह किया है जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के परिवारों की छात्राओं को घर के समीप बेहतर शिक्षा सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने मेडिकल भत्ता 500 रुपये करने, लंबित मेडिकल बिलों व महंगाई भत्ते के शीघ्र भुगतान की मांग रखी है। पांवटा इकाई अध्यक्ष रविवार को कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिपलीवाला में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
बैठक में पांवटा इकाई महासचिव कर्णवीर अग्रवाल, एमएल ढींगरा, मोहम्मद शरीफ, रविंद्र शर्मा व प्रीतम सिंह सैनी ने अपने विचार रखे जिसमें पेंशनरों को 65, 70 व 75 वर्ष आयु पूरा होने पर दिए जाने वाला भत्ता मूल वेतन में जोड़ा जाए। 21 मई 2013 को पेंशनरों की पेंशन विसंगतियां को दूर किया जाए। मेडिकल भत्ता 350 से बढ़ा कर 500 रुपये किया जाए। इनकम टैक्स रिटर्न भरने बारे बताया गया। लंबित मेडिकल बिल शीघ्र भुगतान पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
जुलाई 2015 से महंगाई भत्ते की 6 फीसदी किश्त व 5 फीसदी अंतरिम राहत प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। बैठक में विभिन्न समस्याओं व मांगों के बारे में चर्चा की गई।
इस मौके पर श्याम चंद गोयल, श्रवण सिंह बैंस, किशन सिंह गतवाल, श्रीकृष्ण गुप्ता, प्रीतम सिंह सैनी, अंबरीश गुप्ता, एमएल ढींगरा, रविंद्र शर्मा, प्रीतम सिंह, राजेंद्र रोहिला, आरसी उपरेती, प्रेमचंद, तारा चंद मेहता, लक्ष्मी चंद, एमएस नारंग, बालक सिंह, सोमचंद, प्रकाश चंद, रमेश वैश्य, भूषण कुमार, नरेंद्र नाथ गुप्ता, फूल सिंह, बंगा राम, रुकमणी देवी, राजकुमारी, नरेंद्र नाथ, बंगा राम समेत संघ के सदस्य मौजूद थे।
-----------------