यशवंत नगर में चरस के साथ एक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय पुलिस ने राजगढ़-सोलन मार्ग में यशवंत नगर के पास एक व्यक्ति से एक किलो 936 ग्राम चरस बरामद की है। डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने इन दिनों अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सक्रियता बढ़ा रखी है और नाके लगाए जा रहे हैं। बुधवार को एएसआई अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल यशवंत नगर के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहा था। सुबह करीब साढ़े दस बजे एक कार नंबर सीएच 01 जेड- 7135 जोकि सोलन की तरफ जा रही थी को रोका। कार को सेक्टर 20 बी चंडीगढ़ निवासी बलजिंद्र सिंह चला रहा था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसकी गतिविधियां उन्हें संदिग्ध लगीं। इसके चलते पुलिस ने कार की गहनता से तलाशी ली। इस दौरान चालक की सीट के नीचे थैले में छुपाकर रखी चरस बरामद हुई, जिसका वजन एक किलो 936 ग्राम था।
पुलिस ने बलजिंद्र सिंह को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम की धारा 20-61-85 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। चरस पकड़ने की सूचना मिलते ही डीएसपी योगेश रोल्टा तथा थाना प्रभारी मोहर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास करेगी कि यह चरस बलिंद्र सिंह ने कहां से खरीदी थी और कहां बेचने जा रहा था। उन्होंने बताया कि नेरीपुल सोलन मार्ग में चरस आदि की अवैध तस्करी का कार्य होता है जिस पर पुलिस की नजर है। इससे पूर्व में भी पुलिस कई लोगों को चरस के साथ पकड़ चुकी है।