फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   elligal wine destroy by women

कफोटा में महिलाओं ने फोड़ीं अवैध शराब की बोतलें

Wed, 09 Mar 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर) Updated Wed, 09 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन

महिला दिवस पर दुगाना पंचायत प्रधान लीला देवी की अगुवाई में गांव की सैकड़ों महिलाओं ने एक स्टोर और होटल पर धावा बोलकर अवैध शराब की बोतलों को सड़क पर फेंक कर फोड़ दिया। गौरतलब हो कि कफोटा क्षेत्र की चार पंचायतों के लोगों ने पुलिस के साथ संयुक्त बैठक कर नशे के कारोबारियों को नशे का व्यापार न करने की हिदायत दी थी। लेकिन, इसके बावजूद भी चोरी छिपे नशे का कारोबार चलाया जा रहा था। महिला दिवस पर क्षेत्र की महिलाओं ने सूचना मिलने पर शराब के एक कारोबारी के होटल पर धावा बोल दिया और वहां मिली शराब की बोतलों को सड़क पर फेंक दिया। महिलाओं ने कारोबारियों को अंतिम चेतावनी दी है कि यदि नशे का कारोबार बंद नहीं किया तो वह स्वयं उन्हें पुलिस के हवाले करेंगी।

विज्ञापन


उधर, क्षेत्रीय विकास समिति कफोटा के अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान ने बताया कि चार पंचायतों के लोगों ने पुलिस के साथ संयुक्त बैठक कर नशे का कारोबार करने वाले व्यापारियों को चेतावनी दी थी। लेकिन, इसके बाद भी क्षेत्र में चोरी छिपे नशे का कारोबार कर रहे हैं। महिलाओं ने सूचना मिलने पर मंगलवार को यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed