फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi sewratri festival over

विदाई के समय देव मिलन देख्ा भावुक हो गए लोग

Mon, 14 Mar 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 14 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन

शिवरात्रि महोत्सव के देव समागम में लगा देवी देवताओं के ‘कुंभ’ में सोमवार को चौहाटा जातर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अगली शिवरात्रि तक एक-दूसरे से विदा लेते समय देव मिलन के अलौकिक नजारे देख कर लोग भी भावुक हो गए। देवताओं की विदाई के साथ एक सप्ताह तक भक्तिमय माहौल में डूबी मंडी बिना देवताओं और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के सुनापन लगा।

विज्ञापन


देवी-देवताओं के प्रति अटूट आस्था लेकर चौहाटा की जातर में हजारों लोगों ने अपने व परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद लिया। देव रथों के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्र शहनाई, ढाले, नगाड़े व रणसिंगे, करनाल की ध्वनि पर नाचते गाते देवलुओं से छोटी काशी पूरी तरह आस्था के माहौल में डूबी रही।
विज्ञापन


हजारों लोग देव मिलन के इस अद्भूत क्षणों के गवाह बने। चौहाटा में एक साथ कतारबद्ध विराजमान डेढ़ सौ से अधिक देवी-देवताओं के दर्शन के लिए सुबह सात बजे से लोगों का तांता लगने लगा था। दोपहर एक बजे के बाद देवी-देवता अपने मूल स्थानों के लिए रवाना होने लगे थे। चढ़त चढ़ाने के साथ ही हजारों लोगों ने देवताओं से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। देवता भी शेष देकर आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल फिर मिलने के वायदे के साथ दोपहर 12 बजे के बाद एक-एक कर देवी-देवता अपने मूल स्थानों के लिए रवाना हो गए। देवी-देवताओं की रवानगी से शिवरात्रि की रौनक भी साल भर के लिए समाप्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed