फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   charas keeper five held

चरस के साथ पांच गिरफ्तार

Fri, 11 Mar 2016 11:12 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Fri, 11 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

सुंदरनगर/मंडी। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुंदरनगर पुलिस ने नाके के दौरान एक कार से 316 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के नवांशहर निवासी चार युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस के एक दल ने एसआई विजय कुमार के नेतृत्व में पुंघ में नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने कुल्लू की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पुलिस ने कार (पीबी65ई/9385) से 316 ग्राम चरस बरामद की। जिस पर पुलिस ने कार में सवार पंजाब के नवांशहर क्षेत्र के कैथगढ़ निवासी भूपेंद्र सिंह, विपन कुमार, अमनदीप और हरप्रीत को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


एसआई विजय कुमार ने बताया देर शाम तक आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। उधर, मंडी सदर पुलिस ने वीरवार को एक युवक को 90 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार हेडकांस्टेबल निर्मल सिंह बस स्टैंड के समीप गश्त पर थे। इस बीच उन्होंने राजेश कुमार पुत्र नाथू राम निवासी पोलिंग डाकघर लुहाराधी तहसील मुल्थान जिला कांगड़ा से 90 ग्राम चरस बरामद की। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed