{"_id":"59e4a2274f1c1b6d548b78b5","slug":"hpu-ma-economics-topper-sharda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने हासिल किया मुकाम, बनीं एचपीयू की टॉपर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
बेटी ने हासिल किया मुकाम, बनीं एचपीयू की टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Updated Tue, 17 Oct 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट कॉलेज की एमए अर्थशास्त्र की छात्रा शारदा ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। किसान के घर जन्मी बेटी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पिता गोपाल दास ने बताया कि बचपन से ही शारदा का पढ़ाई की तरफ रुझान रहा है।
विज्ञापन
शारदा की प्रारंभिक शिक्षा गांव तपोन की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंदैश में हुई है। शारदा ने एमए अर्थशास्त्र की परीक्षा में 81 फीसदी अंक लिए हैं। शारदा अपने माता-पिता की इकलौती बेटी है।
विज्ञापन
शारदा ने बताया कि उसे कविताएं पढ़ने और संगीत का शौक है। प्रशासनिक अधिकारी बन कर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना चाहती हैं। कालेज प्राचार्य डॉ. एसएस ठाकुर, डॉ. रमेश धलारिया, डॉ. सुनील ठाकुर और प्रो. दिनेश कुमार ने शारदा को बधाई दी है।
विज्ञापन