फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electric applainces burnt due to lightening, thunder

बिजली गिरने से उपकरण जले

Sat, 12 Mar 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन Updated Sat, 12 Mar 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
Electric applainces burnt due to lightening, thunder
बारिश - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल के साथ लगती कोहला पंचायत में बिजली गिरने से एक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दूसरे कमरे में सोई एक महिला को करंट भी लगा है। वहीं, पशुशाला के साथ रखा घास भी जलकर राख हो गया है। आग में करीब 60 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र कोहला के निकट कुलदीप सिंह की दुकान पर रात के समय आसमानी बिजली गिरने से दुकान में रखा फ्रिज, पंखा, बिजली का मीटर, छह क्रेट अंडे, काउंटर फीटिंग आदि जलकर राख हो गए। धमाका इतनी जोर का था कि फ्रिज में रखा सामान पूरे कमरे में बिखर गया।
विज्ञापन


दुकान के साथ वाले कमरे में अपने पति एवं चार बच्चों के साथ सो रही रूपवती पत्नि वीर सिंह को भी करंट का जोरदार झटका लगा। महिला ने बताया कि बिजली गिरते ही कमरे की एक दीवार पर आग की लपटे उठने लगीं। दुकान के बाहर एक गहरा गड्ढा पड़ गया है। महिला ने बताया कि कमरे के बाहर तार पर लटके कपड़े तक जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के मालिक कुलदीप सिंह ने बताया कि उसकी दुकान के अंदर रखे सामान सहित दुकान को 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। कोहला निवासी वीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले 10 हजार रुपये का घास लेकर पशुशाला के बाहर खेत में कुन्नू लगाकर रखा था जो आसमानी बिजली गिरने से पूरी तरह राख हो गया। उसने बताया कि आग लगने का पता लगते ही मौके पर पहुंच कर साथ रखी इमारती लकड़ी को बचा लिया गया।

तहसीलदार अनिल मनकोटिया का कहना है कि हलका पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शीघ्र भेजने के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed