{"_id":"56e41c3f4f1c1b20608b4568","slug":"attempt-fails-to-loot-sbi-atm-at-sujanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर में एसबीआई एटीएम तोड़ने का प्रयास नाकाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुजानपुर में एसबीआई एटीएम तोड़ने का प्रयास नाकाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
Updated Sat, 12 Mar 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर में एटीएम चोरी मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत मुख्य बाजार में स्थित एटीएम को शातिरों ने तोड़ दिया। शातिरों ने एटीएम से कैश चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें नाकाम रहे। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एटीएम मशीन के केबिन का दरवाजा खुला देखा और एटीएम टूटी हुई देखी।
विज्ञापन
इसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही शातिरों का सुराग लगा लिया जाएगा। शुक्रवार रात सुजानपुर पुलिस की एक टीम शहर में गश्त पर थी।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस दल मुख्य बाजार में स्थित ट्राला स्टेंड से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस ने यहां स्थित एसबीआई बैंक शाखा की एटीएम टूटी हुई देखी। एटीएम के केबिन का दरवाजा भी खुला पड़ा था। पुलिस दल ने इसकी सूचना थाना में दी। शनिवार को पुलिस ने एटीएम केबिन की सीसीटीवी फुटेज ले ली है।
विज्ञापन
फुटेज खंगालने के बाद पुलिस शातिरों तक पहुंचने का दावा कर रही है। शातिरों ने एटीएम मशीन के ऊपर लगी सीलिंग को भी उखाड़ने का प्रयास किया। हैरत की बात है कि एटीएम मशीन की चाबी भी दरवाजे के साथ बनी अलमारी में रखी हुई थी।
थाना प्रभारी प्रकाश चंद का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिरों का सुराग लगा लिया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।