फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Consumers to wait for PDS refined oil as supply delayed

इस माह भी उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल मिलने में देरी

Sun, 06 Mar 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 06 Mar 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन

सस्ते राशन की दुकानों में इस माह भी रिफाइंड तेल देरी से पहुंचेगा। सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के गोदामों में रिफाइंड को छोड़ राशन की सप्लाई पहुंचना शुरू हो गई है। हालांकि, अब तक रिफाइंड की आपूर्ति न होने से डेढ़ लाख उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


जिला में अक्तूबर 2015 से राशनकार्ड धारकों को एक साथ पूरा राशन नहीं मिल रहा है। कभी दालों का कोटा अगले माह मिल रहा है तो कभी चीनी का कोटा तीन माह का एक साथ मिल रहा है। डिपुओं में पूरा राशन न मिलने से उपभोक्ताओं को आधा राशन बाजार से महंगी दरों पर खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मार्च के राशन कोटे की सप्लाई निगम के गोदामों में पहुंचना शुरू हो गई है। आठ गोदामों में 40 से 45 फीसदी आटा, चावल, दालें, नमक और चीनी की सप्लाई पहुंच गई है। कई डिपुओं में राशन की सप्लाई शुरू भी कर दी गई है। हालंकि, अब तक रिफाइंड की सप्लाई न पहुंचने से तेल के कोटे पर संकट दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशनकार्ड धारकों में कर्मचंद, दिले राम, हरीश चंद, ठुणिया राम, बख्शी राम, करतार चंद आदि का कहना है कि आधा-अधूरा राशन मिलने से उन्हें बाजार से महंगे दाम पर राशन खरीदना पड़ रहा है।

उधर, डीएफसी जेसी वर्मा का कहना है कि राशन का 45 फीसदी कोटा गोदामों में पहुंच चुका है। रिफाइंड की सप्लाई भी जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed