फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   11 lakh development plan to govt

सरकार को भेजा ग्यारह लाख का प्लान

Sun, 13 Mar 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 13 Mar 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में अब प्रदेश सरकार की मदद मिलेगी। जिला हमीरपुर और कांगड़ा को प्रदेश सरकार अभियान के लिए मदद देगी। पहले जिला प्रशासन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया था। अब सरकार अभियान को गति देने के लिए राशि जारी करेगी।

विज्ञापन


हमीरपुर से एक माह का प्लान तैयार कर भेजने के लिए कहा गया था। बाल विकास विभाग ने 11 लाख का प्लान मार्च माह के लिए बनाकर भेजा है। पहले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ऊना जिला को सरकार की मदद मिल चुकी है। अब दो और जिला में प्रदेश सरकार बेटी बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में शामिल होगी।
विज्ञापन


हमीरपुर में लिंगानुपात में समानता लाने के उद्देश्य से अभियान को शुरू किया गया है। हमीरपुर और कांगड़ा में लिंगानुपात सही नहीं है। कन्या भ्रूण हत्या पर पूर्णतया रोक लगाने के लिए अब सरकार इन दो जिलों की मदद करेगी। मंजूरी के बाद मिलने वाली राशि से दोनों जिला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। बजट मिलने के बाद पंचायतों, स्कूलों सहित अन्य संस्थानों में जाकर कन्या भ्रूण हत्या बारे जागरूक किया जाएगा।

मार्च माह के लिए 11 लाख रुपये का प्लान भेजा गया है। सरकार ने जिला से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के लिए एक माह के बजट का प्लान भेजने को कहा था।

- बलवीर सिंह बिरला, बाल विकास परियोजना अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed